Sarkari Naukri ki Taiyari Kaise Kare – Complete Guide in Hindi

Sarkari Naukri ki Taiyari Kaise Kare

परिचय

भारत में अगर आप 50 प्रतिशत से ज्यादा students को पूछेंगे की आपको लाइफ में क्या चाहिए, तो वो सब बोलेंगे कि हमें बस एक सरकारी नौकरी चाहिए। सरकारी नौकरी में यह खासियत होता है कि इसमें नौकरी की स्थिरता और अच्छा वेतन होता है। वैसे भी पेंशन और सामाजिक सम्मान भी अच्छा मिलता है एक सरकारी नौकरी में।  इसीलिए हर साल आपको लाखों छात्र competitive exams में बैठते हुए नजर आएंगे। 

लेकिन हर एक युवा के मन में सवाल यह है कि Sarkari Naukri ki Taiyari Kaise Kare? कहाँ से शुरुआत करें और कौन सी रणनीति अपनाएँ जिससे सफलता की संभावना बढ़े? चलिए इस आर्टिकल में हम step by step पूरी तैयारी की गाइड आपको देते हैं ताकि आपके मन में जो सवाल है वो सब दूर हो जाये और आप अच्छी तरीके से नौकरी की तैयारी कर पाएं साथ में आपके सपनों को हकीकत में बदल पाएं।

 सही परीक्षा का चुनाव करें

आपका जो सबसे पहला काम है, वो आपको यह तय करना होगा कि आप किस क्षेत्र में नौकरी चाहते हैं। सरकारी नौकरियाँ कई तरह की होती हैं। भारत में कई संस्थाएं हैं जो सरकारी नौकरी के लिए भर्ती करते हैं। नीचे भारत की बड़ी बड़ी संस्था और उनके द्वारा आयोजित सरकारी नौकरी की लिस्ट दिया गया है। आप चाहो तो इन में से कोई भी परीक्षा को चुन सकते हैं और नौकरी ले सकते हैं। 

UPSC Civil Servicesउच्च स्तर की नौकरी, IAS/IPS आदि
SSC Exams CGL, CHSL, MTS जैसी नौकरियाँ
Banking ExamsIBPS PO, Clerk, SBI PO, RBI Grade B जैसी नौकरी
Railway ExamsRRB NTPC, Group D, JE
State PSC Examsअलग अलग राज्यों की नौकरियाँ

हम आपको एक बात बतादें की अगर शुरुआत सही exam चुनने से होगी, तभी आप focused तैयारी कर पाएंगे। पहले सही exam को चुनिए और उनपे ही concentrate करिए।

Syllabus और Exam Pattern समझें

भारत में जितने भी सरकारी नौकरियां है, उनका सिलेबस अलग अलग होता है। आप जिस भी exam को टारगेट करेंगे क्रैक करने के लिए, उस exam का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जब आपके पास सिलेबस आ जायेगा आप उसको अपने पढ़ाई की कमरे में wall पर लगाएँ। ये ध्यान  रखें की सभी exam की पैटर्न भी अलग अलग होता है।  परीक्षा की पैटर्न जाने के लिए आप किसी You tube वीडियो को देख सकते हैं। आप सिलेबस के साथ साथ exam पैटर्न को भी wall पे लगा लीजिये। यही है सबसे पहला कदम एक सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए।

Study Material और Books चुनें

आप कभी भी गलत किताबों की और मत भागे।  हम जो किताबें आप यहाँ दे रहे हैं subject wise, आप उनको ले सकते हैं। अगर गलत किताब पढ़ेंगे तो वक्त बर्बाद होगा। हाँ ये भी ध्यान दीजिये की आपका exam का सिलेबस अलग हो सकता।  अगर हैं तो आप रिसर्च करके बेस्ट किताबें choose करें। हम जो common subjects होते हैं उनके लिए किताबें suggest किये हैं।  

विषय (Subject)सुझाई गई Standard Booksअतिरिक्त Sources / Platforms
Polity (राजनीति विज्ञान)Indian Polity – M. LaxmikantUnacademy, BYJU’s, Gradeup
History (इतिहास)Modern India – Spectrum (Rajiv Ahir)Vision IAS Material, Online Notes
Aptitude (गणितीय योग्यता)Quantitative Aptitude – R.S. AggarwalPrevious Year Papers, Mock Tests
Reasoning (तार्किक क्षमता)Verbal & Non-Verbal Reasoning – R.S. AggarwalOnline Mock Tests, YouTube Practice Video
General Science (सामान्य विज्ञान)NCERT (6th–10th Standard), Lucent’s General ScienceLucent’s General Science, YouTube Lectures
Current Affairs (समसामयिक घटनाएँ)The Hindu Newspaper, Dainik Jagran (राष्ट्रीय संस्करण)Monthly Current Affairs Magazine (Vision, Drishti), Online Quiz Apps

Time Management करें

Competitive exams में सबसे बड़ी चुनौती  हो जाता है सही तरीके से Time Management करना। आप रोज़ का fixed routine बनाएँ। जो भी Difficult subjects हैं, उनको सुबह पढ़ें क्यूंकि दिमाग ज्यादा active होता है। Easy subjects शाम को revise करेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। लम्बे समय तक पढ़ने के लिए Pomodoro technique का उसे करें यानी हर 25 मिनट पढ़ाई के बाद 5 मिनट का ब्रेक लें ताकि आपका दिमाग बिलकुल न थके।

Notes और Revision Strategy

आप खुद अपने हाथ का लिखा हुआ Short notes बनाएँ। उसमें आप केवल formula, important dates, definitions लिख सकते हैं इस फिर आपको जो चीज़ important लगता है, उसको लिख सकते हैं। आप हर हफ्ता रविवार को revision करें, जो चीज़ आप उस हफ्ता में पढ़ें हो। परीक्षा का Last 1 month केवल revision के लिए रखें। देखेंगे आप कम समय में ज्यादा concepts याद रख पाएंगे। 

Current Affairs और GK पर पकड़ बनाएँ

भारत में competitive exams में सबसे जिन topic में मार्क ज्यादा कटता है, वो है current affairs और GK क्यूंकि इन दोनों topic ज्यादा vast है यानी कहाँ से सवाल पूछा जायेगा उसको कोई guarantee आप नहीं दे सकते। इसीलिए current affairs में पकड़ मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन अखबार पढ़ें और monthly current affairs magazine को भी आप पढ़ सकते हैं। GK के लिए भी आप रोज 2 घंटे दें।

Mock Test और Previous Papers हल करें

Mock Test और Previous Papers में कमांड बनाने के लिए आप हमारे दिए हुए तरीके को फॉलो कर सकते हैं। 

क्रमांकतैयारी का स्टेपविवरणलाभ
1हफ्ते में कम से कम 2–3 Mock Test देंनियमित रूप से Mock Test देने से exam जैसी स्थिति का अनुभव मिलता हैपरीक्षा का डर कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है
2हर Test के बाद Mistakes Note करेंगलतियों को नोटबुक में लिखकर revision करेंवही गलती दोबारा होने से बचती है
3पिछले 5 सालों के Papers हल करेंPrevious Year Papers हल करने से सवालों का पैटर्न समझ आता हैImportant topics पर फोकस करने में मदद मिलती है
4Mock Test Practice से Speed & Accuracy Improve करेंलगातार टेस्ट देने से समय प्रबंधन बेहतर होता हैAnswer सही और तेज़ी से देने की आदत बनती है

Motivation और Consistency बनाए रखें

आप सभी को पहले से याद रखना होगा कि Sarkari Naukri की तैयारी एक marathon है, sprint नहीं। आपको वक्त यहाँ देने पड़ेगा और मेंहनत consistent होके करना पड़ेगा। इसीलिए आप छोटे छोटे goals set करें और उनको पूरा करने की कोशिश करें। Failures से घबराएँ नहीं, उनसे सीखें। हमेशा Positive लोगों के साथ समय बिताएँ ताकि आपका दिमाग का strength बढ़ सकें। आप सभी को मेरा ये सलाह है कि यह सरकारी नौकरी है और यहाँ सफलता पाने के लिए आपके जिंदगी की कुछ महत्वपूर्ण साल आपको तैयारी में बिताने होंगे। हमेशा कॉंफिडेंट रहिये और एक्टिव रहिये साथ में अपने सपनों के लिए लढे।

FAQs – Sarkari Naukri ki Taiyari Kaise Kare

Q1. Sarkari Naukri ki Taiyari kaise shuru kare?

A- सबसे पहले exam चुनें, फिर syllabus और books fix करके धीरे धीरे आगे बढ़ें और तैयारी करें।

Q2. कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

A- रोज़ 6 से 8 घंटे serious self study काफी है, लेकिन quality study पर अगर आप ध्यान देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा क्यूंकि 10 घंटे बैठने से 6 घंटे मन लगाके तैयारी करना कहीं ज्यादा अच्छा है।

Q3. क्या coaching जरूरी है?

A- Coaching helpful है लेकिन आज कल आप ऑनलाइन से फ्री में तैयारी कर सकते हैं। Self study से भी success possible है।

Q4. Current Affairs कैसे याद रखें?

A- आपको Daily newspaper, monthly magazine और weekly revision करना होगा ताकि अच्छे तरीके से सभी  Current Affairs की सवाल याद रहे।

निष्कर्ष

अगर आप सोच रहे हैं कि “Sarkari Naukri ki Taiyari Kaise Kare”, तो इसका जवाब कि सही exam चुनें, syllabus समझें, authentic books से पढ़ें, regular mock tests दें और consistent रहने की पूरी कोशिश करें। Consistent रहोगे तो ज्यादा achieve कर पाओगे। सरकारी नौकरी की राह आसान नहीं है, लेकिन सही रणनीति और निरंतर मेहनत से यह सपना जरूर पूरा किया जा सकता है।

🎯 Also Read

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025-26

22/09/2025
9:14 पूर्वाह्न