Introduction
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2025 की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
अगर आप शिक्षक बनने का मन बना चुके हैं, तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है और 16 सितंबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा 4 से 25 अक्टूबर के बीच कराई जाएगी, और सफल उम्मीदवारों के रिजल्ट 1 नवंबर 2025 तक जारी हो जाने की उम्मीद है।
बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस परीक्षा के जरिए न सिर्फ आपकी योग्यता परखनी जाएगी, बल्कि यह आपके करियर को नई दिशा देने का भी द्वार खोलेगी। इसलिए अगर आपका सपना शिक्षक बनने का है, तो इस मौके को हाथ से जाने न दें।
Bihar STET 2025 Eligibility
Paper I (Secondary) के लिए योग्यता:
- आपके पास संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए और बी.एड की परीक्षा पास होनी चाहिए, या
- संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और बी.एड की परीक्षा पास होनी चाहिए, या
- बैचलर या मास्टर डिग्री कम से कम 45% अंक के साथ (एनसीटीई के नियम अनुसार) और बी.एड पास होना चाहिए, या
- 4 साल का BA BEd या BSc BEd कोर्स पूरा किया हो।
Paper II (Senior Secondary) के लिए योग्यता:
- संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हो और 50% अंक के साथ बी.एड / BA BEd / BSc BEd पास हो, या
- मास्टर डिग्री हो कम से कम 45% अंक के साथ (एनसीटीई के नियम अनुसार) और बी.एड पास होना चाहिए, या
- मास्टर डिग्री हो 55% अंक के साथ और 3 साल का B.Ed/M.Ed कोर्स पूरा किया हो।
Bihar STET 2025 Age Limit
- न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए।
- अधिकतम उम्र पुरुषों के लिए 37 साल तक हो सकती है।
- महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 साल तक हो सकती है।
- इस आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 की तारीख तक की जाएगी।
- साथ ही, नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट भी दी जा सकती है, जैसे आरक्षित वर्गों के लिए।
Bihar STET 2025 Application Fee
परीक्षा पेपर | वर्ग | शुल्क (रुपए में) |
एक पेपर (Single Paper) | सामान्य / BC / EWS | 960/- |
SC / ST / PH (दिव्यांग) | 760/- | |
दोनों पेपर (Both Papers) | सामान्य / BC / EWS | 1440/- |
SC / ST / PH (दिव्यांग) | 1140/- |
Bihar STET 2025 – Important Dates
घटना | तिथि |
आवेदन प्रारंभ | 08 सितम्बर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख | 16 सितम्बर 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 16 सितम्बर 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) | 04 से 25 अक्टूबर 2025 |
परिणाम घोषित करने की तिथि | 01 नवंबर 2025 |
Bihar STET 2025 Apply Online
1. सबसे पहले आपको बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जैसे bsebstet.com या biharstet.in। अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “Register New Candidate” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसी आसान जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल और ईमेल पर मिल जाएगा।
2. फिर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पढ़ाई की जानकारी भरें। हर स्टेप के बाद “Save and Continue” पर क्लिक करें ताकि आपका काम सुरक्षित रहे।
3. अब आपको अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। फोटो का साइज 3.5×4.5 सेमी और 100-150 KB तक होना चाहिए, और सिग्नेचर भी उसी साइज का लेकिन 50-100 KB तक होना चाहिए।
4. उसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करें, जिसका भुगतान आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। फीस अलग-अलग वर्गों के लिए अलग है, जैसे सामान्य, OBC या EWS के लिए एक पेपर ₹960 और दोनों पेपर ₹1440 है। SC/ST/PwD के लिए ये ₹760 और ₹1140 हैं।
5. आखिर में अपने फॉर्म की सारी जानकारी और अपलोड किए डॉक्यूमेंट्स अच्छी तरह देख लें। सब सही होने पर Submit बटन दबाएं। ध्यान रखें, बिना फीस जमा किए आपका आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा।
6. जब आपका आवेदन जमा हो जाएगा, तो मिलने वाली कन्फर्मेशन स्लिप या आवेदन नंबर का स्क्रीनशॉट या प्रिंट जरूर निकाल लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़े तो आपके पास उसका सबूत रहे।
Bihar STET Exam Pattern 2025
पेपर-I (माध्यमिक, कक्षा 9-10) परीक्षा पैटर्न

पेपर-II (वरिष्ठ माध्यमिक, कक्षा 11-12) परीक्षा पैटर्न

Bihar STET Syllabus 2025
Bihar STET Paper-I (Class 9-10) Syllabus

Bihar STET Paper-II (Class 11-12) Syllabus

Bihar STET 2025 – Important Links
श्रेणी | लिंक |
Online Apply | Click Here |
From News Source | Click Here |
Join WhatsApp Channel | Click Now |
Join Telegram Channel | Click Now |
Sarkari Result | Click Now |
Official Website | Click Now |
Bihar STET 2025 – FAQs
Q1. Bihar STET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?
Ans- आवेदन प्रक्रिया 8 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 16 सितम्बर 2025 तक चलेगी।
Q2. Bihar STET 2025 की परीक्षा कब होगी?
Ans- परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा।
Q3. Bihar STET 2025 का रिजल्ट कब घोषित होगा?
Ans- रिजल्ट 1 नवम्बर 2025 तक जारी होने की संभावना है।
Q4. Bihar STET 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
Ans- सामान्य / OBC / EWS: ₹960 (एक पेपर), ₹1440 (दोनों पेपर)
SC / ST / PwD: ₹760 (एक पेपर), ₹1140 (दोनों पेपर)
Q5. Bihar STET 2025 में कौन-कौन से पेपर होंगे?
Ans- इसमें दो पेपर होंगे:
पेपर 1 – कक्षा 9वीं और 10वीं के Teachers के लिए
पेपर 2 – कक्षा 11वीं और 12वीं के Teachers के लिए
Tags: Bihar STET 2025, Bihar STET 2025 Notification, Bihar STET 2025 Apply Online, Bihar STET 2025 Exam Date, Bihar STET 2025 Syllabus, Bihar STET 2025 Eligibility, Bihar STET 2025 Application Form, Bihar STET 2025 Online Form, Bihar STET 2025 Admit Card, Bihar STET 2025 Result, Bihar STET 2025 Important Dates, Bihar STET 2025 Vacancy, Bihar STET 2025 Paper 1, Bihar STET 2025 Paper 2, Bihar STET 2025 Fee, Bihar STET 2025 Age Limit, Bihar STET 2025 Latest News, Bihar STET 2025 Sarkari Result, Bihar STET 2025 Sarkari Job, BSEB STET 2025 Notification