Data Scientist Jobs in Bangalore: 2025 में करियर बनाने का संपूर्ण गाइड

Data Scientist Jobs in Bangalore

Data Scientist Jobs in Bangalore 2025: Salary, Skills & Career Guide

बैंगलोर, जिसे “भारत की सिलिकॉन वैली” कहा जाता है, डेटा साइंटिस्ट्स के लिए सबसे प्रमुख शहर के रूप में famous है। यहाँ IT हब होने के कारण बड़े बड़े मल्टीनेशनल कंपनियाँ, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थान डेटा-संचालित निर्णयों और AI/ML प्रोजेक्ट्स के लिए Data Scientist Jobs in Bangalore पर लगातार भर्ती कर रहे हैं। यदि आप भी डेटा साइंस में करियर बनाने की ख़्वाहिश रखते हैं , तो बैंगलोर आपके लिए सही जगह है। सरकारी नौकरी की भीड़ से अलग होके आप एक secure जॉब ले सकते हैं अगर इस फील्ड में आपका expertise हो। चलिए इस टॉपिक पर बारीकी से समझते हैं।

डेटा साइंटिस्ट की भूमिका और जिम्मेदारियाँ

एक डेटा साइंटिस्ट का काम सिर्फ डेटा एनालिसिस तक सीमित नहीं है। उनकी कुछ जिम्मेदारियां होती है और इसके चलते  Data Scientist Jobs in Bangalore में एक जॉब लेने के लिए आपको निचे दिए गए डाटा को अच्छी तरीके से जानना होगा ताकि आप समझ पाएं की इस जॉब को लेने के लिए आपके पास कितना skill और creativity होना चाहिए। आपको एक्चुअल में क्या क्या करना है वो इस प्रकार हो सकता है:

डेटा संग्रह और सफाईकच्चे डेटा को इकट्ठा करना और उपयोगी फॉर्मेट में बदलना
डेटा विश्लेषण पैटर्न और ट्रेंड्स को समझना
मशीन लर्निंग मॉडल निर्माणव्यापार समस्याओं को हल करने वाले मॉडल तैयार करना
डेटा विज़ुअलाइज़ेशनपरिणामों को dashboards और ग्राफ्स में दिखाना
टीमवर्क और सहयोगबिज़नेस और टेक्निकल टीम के साथ मिलकर समाधान लागू करना

 बैंगलोर में डेटा साइंटिस्ट जॉब्स, अवसर और कंपनियाँ

2025 में बैंगलोर में डेटा साइंटिस्ट की मांग बहुत ज्यादा हो गया है। इसीलिए कुछ प्रमुख कंपनियाँ जो डेटा साइंटिस्ट्स की भर्ती कर रही हैं और किस आधार पर कर रही है, यहाँ दिया गया है:

कंपनी किस बेसिस पर सिलेक्शन
Infosysडेटा एनालिसिस और SQL आधारित रोल
Wipro और TCSमशीन लर्निंग और डेटा प्रोजेक्ट्स
PayPal और Amazonबिज़नेस एनालिटिक्स और AI आधारित प्रोजेक्ट्स
Startups जैसे Simreka और SB Infowaves AI, LLMs और predictive modeling

आपको एक बात में बतादूँ कि आप नौकरी खोजने के लिए Glassdoor, Indeed, और Naukri.com जैसे पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं। Data Scientist Jobs in Bangalore की विविधता के कारण यहाँ फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों के लिए शानदार अवसर मिलते रहते हैं।

Salary और करियर ग्रोथ

स्तरअनुभवसैलरी (वार्षिक)
एंट्री लेवल0–2 वर्ष5 से 8 लाख रुपये
मिड लेवल3–6 वर्ष10 से 18 लाख रुपये
सीनियर7+ वर्ष20 से 35 लाख रुपये

बैंगलोर में डेटा साइंटिस्ट की सैलरी आपके अनुभव और कंपनी की revenue पर निर्भर करती है। अगर आपके पास AI या ML स्किल्स हैं तो आपको ₹50 लाख तक की सैलरी भी मिल सकती है। Data Scientist Jobs in Bangalore का करियर ग्रोथ लंबी समय तक मजबूत रहेगी, और सही स्किल्स के साथ आप टीम लीड या फिर डेटा साइंस मैनेजर भी बन सकते हैं।

आवश्यक कौशल

डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए आपके लिए निचे टेबल में दिया गया स्किल्स सीखना बहुत जरुरी हो जाता है।

Skill CategoryTools / Technologies
ProgrammingPython, R, SQL
ML FrameworksTensorFlow, PyTorch, Scikit-learn
Data Visualization ToolsTableau, Power BI, Matplotlib
Big Data TechHadoop, Spark
CloudAWS, Google Cloud, Azure
Soft SkillsProblem-solving, Teamwork, Communication

नौकरी कैसे पाएं: स्टेप बाय स्टेप गाइड

  1. रिज़्यूमे अपडेट करें – रिज्यूमे में आपका प्रोजेक्ट्स और स्किल्स हाइलाइट करें ताकि HR को पहेली दफा समझ आ जाये की आपका कौनसी skill में ज्यादा कमांड है।
  2. पोर्टफोलियो बनाएं – अपनी परियोजनाओं यानी प्रोजेक्ट्स को GitHub या Kaggle पर शेयर करके अपने skill और एक्सपीरियंस को दिखाने की कोशिश करें।
  3. नेटवर्किंग – आपका सबसे महत्वपूर्ण काम है कि आप LinkedIn पर प्रोफेशनल्स से जुड़ें ताकि आपको opportunity मिले और नेटवर्किंग अच्छी हो सकें।
  4. जॉब पोर्टल्स चेक करें – आप Naukri.com, Glassdoor, और Indeed जैसे जॉब पोर्टल्स को चेक करते रहे ताकि नया जॉब्स की पहली नोटिफिकेशन पा सकें और एक्शन ले सकें।
  5. इंटरव्यू तैयारी – आप डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम और ML कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान दें और जो भी skills require हैं उनके ऊपर फोकस दें।

FAQs

Q1: बैंगलोर में डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी डिग्री जरूरी है?
A- आपको specifically कंप्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स, या फिर डेटा साइंस संबंधित डिग्री की जरुरत पड़ती है। 

Q2: क्या फ्रेशर्स के लिए अवसर हैं?
A- जी हाँ, बैंगलोर में कई ऐसे कंपनी है जो फ्रेशर्स को इंटर्नशिप और एंट्री लेवल जॉब्स प्रोवाइड करते हैं।

Q3: डेटा साइंटिस्ट बनने में कितना समय लगता है?
A- आपको स्किल्स सीखने और प्रोजेक्ट अनुभव के आधार पर 6 महीने से 2 साल लग सकता है एंट्री लेवल जॉब के लिए eligible होने में। 

Q4: क्या बैंगलोर में सैलरी भारत के अन्य शहरों से ज्यादा है?
A- क्यूंकि बैंगलोर भारत का IT हब है, इसके कारण डेटा साइंटिस्ट्स की सैलरी भारत के अन्य शहरों की तुलना में यहाँ अधिक होती है।

🎯 Also Read

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025-26

22/09/2025
9:14 पूर्वाह्न